
विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी और संस्था प्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि यह दिन केवल आयोजन का नहीं बल्कि दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाने का है। कार्यक्रम में सबसे पहले डॉक्टर अशोक पांडे को बधाई दी गई, जिन्होंने आज संस्था के साथ महत्वपूर्ण अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए।

यह अनुबंध दिव्यांगों की समस्याओं को दूर करने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की पहल का हिस्सा है।पिछले 25 वर्षों से लगातार दिव्यांग हितों के लिए कार्य कर रही संस्था ने बताया कि समाज तभी विकसित होगा जब दिव्यांगजनों को समान अधिकार और सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय जनता ने भी भाग लिया। संस्था ने आश्वासन दिया कि अखिल भारतीय विकलांग क्षेत्र परिषद के सहयोग से चिकित्सा शिविर, सहायक उपकरण वितरण, व्हीलचेयर उपलब्ध कराना और दिव्यांग विवाह जैसे कार्यक्रम सालभर आयोजित किए जाएंगे।

अध्यक्ष अशोक पांडे के नेतृत्व में संस्था ने दिव्यांगजन कल्याण को प्राथमिकता देते हुए उनके समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।




