बिलासपुर रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में कवच प्रयोगशाला शुरू रेल सुरक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने बहुविभागीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक कवच प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। यह सुविधा भारतीय रेल की स्वदेशी विकसित ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली कवच के प्रशिक्षण को मजबूत करेगी।

इस मौके पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री आदित्य कुमार, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री गोवर्धन प्रसाद खूँटे, मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमाल खोईवाल सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। नई लैब में हाई-सिमुलेशन मॉडल के माध्यम से लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर और तकनीकी कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रेल मंडल में ₹1654 करोड़ की लागत से कवच परियोजना लागू की जा रही है, जिसमें स्टेशन कवच, लोको कवच, ओएफसी नेटवर्क और सिग्नलिंग सिस्टम शामिल हैं। नागपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में कवच कार्य प्रगति पर है और आगामी वित्तीय वर्ष में नागपुर-गोंदिया रेल मार्ग पर इसका विस्तार किया जाएगा।

महाप्रबंधक ने कहा कि यह पहल भविष्य में रेलवे की सुरक्षित, स्मार्ट और तकनीकी रूप से सक्षम संचालन प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles