
शिवरीनारायण पुलिस ने प्रोफेसर से 2900 रुपये की लूट और अपहरण मामले में चार आरोपियों व एक बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक शिक्षक और एक सीएफ जवान भी शामिल है, जो घटना का मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक और पांच मोबाइल जब्त किए।

पीड़ित प्रोफेसर को आरोपियों ने खरौद बुलाकर बंधक बनाया था और 25 लाख की मांग करते हुए न्यूड वीडियो बनाकर धमकाया। आरोपियों ने 14 लाख रुपये की निकासी करा ली थी, जिसे समय रहते वापस बैंक में जमा करा लिया गया। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।




