26.6 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट की घटना के आरोपियों के पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी हुई रकम और सामग्री हुई बरामद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

जिला सुकमा पुलिस ने गुरुवार सुबह हुई दुर्गा ज्वेलर्स लूट की सनसनीखेज वारदात का महज़ 03 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने न सिर्फ़ सभी 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके कब्जे से 12.08 लाख रुपये मूल्य के शत-प्रतिशत आभूषण और घटनाक्रम में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए।4 दिसंबर को सुबह लगभग 08:30 बजे दो नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल से कोंटा रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स शो-रूम में घुसे। आरोपियों ने दुकानदार को पिस्टल की नोक पर डराते हुए आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए।पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल सर्विलांस और नाकेबंदी की मदद से जांच तेज की गई। इसी दौरान पुलिस को 01 संदिग्ध को पकड़ने में सफलता मिली, जिसकी निशानदेही पर दूसरा आरोपी भी पकड़ लिया गया।पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात का मास्टरमाइंड अंकित सरकार है, जो गांजा तस्करी एवं अन्य अपराधों में पहले से शामिल है। उसने लूट की योजना अपने साथी आदर्शन सिंह और कोमल सिंह उर्फ़ बब्ला के साथ मिलकर बनाई थी।अंकित ने अपने साथियों को एक दिन पहले ही सुकमा बुलाया और पूरी लूट की रणनीति समझाई। आरोपियों ने 04 दिसंबर की सुबह पिस्टल व मोटरसाइकिल के सहारे ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया और लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद यह आरोपी मध्यप्रदेश भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से सभी को पकड़ लिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles