29.1 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

स्कॉर्पियो हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, हाईवे दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण जांजगीर में लीड एजेंसी ने दिए सुधार के निर्देश, चेतावनी संकेत और एम्बुलेंस रिस्पांस समय पर फोकस।

जांजगीर-चांपा में बीते 25 नवंबर को हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद आज हाईवे के सुकली चौक सहित अन्य दुर्घटना संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। रायपुर PHQ से पहुंचे लीड एजेंसी अधिकारी संजय शर्मा के साथ यातायात विभाग, RTO, PWD, NH टीम और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

जांच के दौरान सड़क डिज़ाइन, दृश्यता, संकेत बोर्डों की कमी और आसपास की झाड़ियों पर गंभीर चर्चा की गई।निरीक्षण के दौरान भविष्य में दुर्घटना रोकने के लिए चेतावनी सूचक बोर्ड लगाने, हाईवे किनारे की झाड़ियों की सफाई, वैकल्पिक मार्गों पर संकेतक लगाने और एम्बुलेंस रिस्पांस टाइम सुधारने जैसे निर्देश जारी किए गए।

टीम ने सुकली चौक के साथ खोखरा चौक, मुनूद चौक और पुटपुरा तिराहा का भी निरीक्षण कर रोड सेफ्टी सुधार के उपाय तय किए। प्रशासन का कहना है कि हादसे रोकने के लिए सख्त कदम अब तत्काल लागू किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles