38.1 C
Bilāspur
Sunday, April 5, 2026
spot_img

रायपुर हाईवे पर हादसों की बाढ़, दो युवकों की मौत तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग बनी मौत की वजह, आरोपी चालक फरार

बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक सिलसिला जारी है। बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। लगातार हो रहे हादसों ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।पहला हादसा भोजपुरी टोल प्लाज़ा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार साँवाताल के कोटवार रविदास मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रविदास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।दूसरी घटना पेंड्रीडीह बाईपास स्थित अमसेना चौक पर दर्ज हुई, जहां कोलडिपो में कार्यरत झलफा निवासी शोएब खान घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में भी आरोपी वाहन चालक बिना रुके फरार हो गया।दोनों हादसों के बाद हिर्री पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने, ओवरस्पीड वाहनों पर सख्ती करने और रात्रिकालीन निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। लगातार हो रहे हादसों ने हाईवे को मौत का रास्ता बना दिया है और अब जरूरत है सख्त और त्वरित कार्रवाई की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles