
गौरेला जोगीसार हाईस्कूल में पदस्थ पीटीआई उत्तम सिंह पैकरा एक विवादित वीडियो के चलते सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह खुद स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने गांव मिठू नवागांव के देवारी बाजार में रातभर जुआ खेला और करीब 10 हजार रुपये की शराब का सेवन किया। वीडियो में वह यह भी दावा करते हैं कि उनके साथ शराब पीने वाले लोग भी शिक्षक हैं,

जिससे ग्रामीणों और अभिभावकों में रोष बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, आरोपी शिक्षक पर पहले भी शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप लग चुके हैं। मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कहा कि यह गंभीर अनुशासनहीनता है और शिक्षक को नोटिस जारी करते हुए निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेडी से चर्चा के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।




