37.7 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

साप्ताहिक जनदर्शन मे बडी संख्या मे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे प्रार्थी

मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएँ लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल से मिलने पहुंचे। आम जनता की भीड़ सुबह से ही जनदर्शन स्थल पर दिखाई दी, जहां अलग-अलग विभागों से जुड़ी शिकायतों को लेकर आवेदक अपनी बारी का इंतज़ार करते रहे।जनदर्शन के दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित कई शिकायतें सामने आईं। अभिभावकों और शिक्षकों ने स्कूलों में अव्यवस्थाओं, शिक्षकों की कमी और दस्तावेज़ सुधार जैसी समस्याओं पर विस्तार से बात की। आवेदकों ने बताया कि पिछले कई महीनों से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण उन्हें जनदर्शन में पहुंचना पड़ा।

इसी के साथ धान खरीदी में अनियमितताओं से संबंधित शिकायतें भी बड़ी संख्या में दर्ज हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने बताया कि खरीदी केंद्रों में मनमानी और देरी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ किसानों ने वजन में गड़बड़ी और टोकन वितरण में अनियमितता के मामले भी कलेक्टर के सामने रखे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वास्तविक शिकायतकर्ताओं को उचित समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।जनदर्शन के अंत में कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles