37.7 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

बेलतरा में आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर युवा मोर्चा की बैठक, स्वदेशी अपनाने पर जोर। वंदे मातरम विवाद पर विधायक ने दी प्रतिक्रिया—कहा, सम्मानपूर्वक अपनाना होगा राष्ट्रीय गीत

बेलतरा विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों सहित विभिन्न दायित्व प्राप्त सदस्यों ने भाग लिया। बताया गया कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने भाजपा संगठन स्तर पर कई कार्यक्रम चला रही है, जिनके माध्यम से जनता को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बैठक बुधवार को बेलतरा विधायक कार्यालय में हुई, जिसमें प्रमुख रूप से बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि भारत तेजी से प्रगति की राह पर है और इस दिशा में आत्मनिर्भर भारत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वहीं विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।इसके अलावा उन्होंने वंदे मातरम पर जारी विवाद को अनुचित बताते हुए कहा कि सभी को वंदे मातरम को सम्मानपूर्वक अपनाना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles