
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन पर जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सायबर टीम और थाना मुलमुला पुलिस ने खपरीटाड़ शिव घाट मंदिर के पीछे दबिश देकर जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस ने आरोपियों से 37,490 रुपये नकद और ताश पत्ते जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी पारस पटेल और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




