37 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

जली हुई लाश के रहस्य का खुलासा, बिलासपुर पुलिस की तेज कार्रवाई एसएसपी ने टीम को सराहा, उत्कृष्ट कार्य पर दिया नगद इनाम

बिलासपुर पुलिस ने जली हुई अज्ञात लाश के जटिल मामले को सुलझाकर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी किशोर केवट और सीएसपी सिविल लाइन निमितेश परिहार के नेतृत्व में टीम ने पहले मृतक की पहचान की और फिर तकनीकी जांच के साथ मजबूत मुखबिर तंत्र का उपयोग कर संदिग्धों की सूची तैयार की।पुलिस टीम ने कई दिनों तक संदिग्धों की गतिविधियों पर गुप्त रूप से नजर रखी और उन्हें हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की।

सिलसिलेवार पूछताछ में पूरा आपराधिक घटनाक्रम उजागर हो गया और मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस टीम की इस व्यावसायिक दक्षता, सतर्कता और सक्रिय जांच कार्य की सराहना की। उन्होंने पूरे दल को बधाई देते हुए नगद पुरस्कार की घोषणा की और कहा कि इसी तरह की तत्परता और पेशेवर जांच से शहर के लोगों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles