31 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

हवाई सेवा संघर्ष समिति के सदस्यों ने नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात, नए रूटों की स्वीकृति तथा मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन से जुड़े विषयों पर विस्तार से हुई चर्चा

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू के सरकारी निवास पर बिलासपुर हवाई समिति के प्रतिनिधि-मंडल की सौजन्य मुलाकात कराई ।बैठक के दौरान बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार, नए रूटों की स्वीकृति तथा मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने प्रतिनिधियों को अवगत कराया

कि तोखन साहू लगातार बिलासपुर की हवाई सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु सक्रिय प्रयास कर रहे हैं और संबंधित मामलों पर प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बिलासपुर के लिए आवश्यक हवाई सुविधाओं की मांगों पर मंत्रालय गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।प्रतिनिधि-मंडल दोनों मंत्रियों के प्रश्नकाल में समय की निकालने के लिए दोनों मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles