
साइबर थाना बिलासपुर ने ऑनलाइन फ्रॉड में उपयोग होने वाले म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी दीपक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी छह माह से फरार था और अलग–अलग शहरों में ठिकाना बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था। वह 5 से 10 हजार रुपए कमीशन पर लोगों से बैंक खाते लेकर उन्हें साइबर नेटवर्क तक पहुंचाता था, जिनका उपयोग डिजिटल अरेस्ट, फर्जी ऐप और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड में किया जाता था।तकनीकी निगरानी और लगातार ट्रैकिंग के आधार पर टीम ने आरोपी को बिलासपुर में म्यूल अकाउंट लेने पहुंचे समय दबोच लिया। कार्रवाई रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई।




