25.3 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

नया कपड़ा बाजार परसदा—बिलासपुर का व्यापार बनेगा और मज़बूत, श्रीराम मार्केट में अव्यवस्था से परेशान व्यापारी

बिलासपुर शहर अब एक बार फिर अपनी व्यापारिक पहचान को नया आयाम देने जा रहा है। परसदा में स्थापित होने वाला बिलासपुर टेक्सटाइल मार्केट कपड़ा व्यापार का सबसे बड़ा और आधुनिक थोक केंद्र बनने की ओर बढ़ चुका है। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले समय में यह बाजार न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे संभाग की आर्थिक रफ्तार को नई दिशा देगा।बिलासपुर का श्रीराम मार्केट और पुराना बस स्टैंड स्थित कश्यप कॉलोनी लंबे समय से कपड़ा व्यापार के पारंपरिक और प्रमुख केंद्र रहे हैं। वर्षों तक यही इलाक़े जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रमुख सप्लाई पॉइंट रहे। लेकिन समय के साथ भीड़, अव्यवस्था और पार्किंग की भारी कमी ने इन बाज़ारों की रफ्तार धीमी कर दी। ग्राहक अक्सर गाड़ियों की सुविधा न मिलने की वजह से खरीदारी किए बिना लौट जाते हैं।

इसके अलावा, श्रीराम मार्केट में थोक के साथ-साथ रिटेल दुकानों की बढ़ोतरी से जगह और भी कम पड़ने लगी, जिससे व्यापारियों को एक बड़े और व्यवस्थित विकल्प की जरूरत महसूस हुई।इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर के प्रमुख कपड़ा व्यापारियों ने मिलकर परसदा में लगभग 400 दुकानों वाला विशाल और सुव्यवस्थित टेक्सटाइल हब विकसित किया। इस नए कॉम्प्लेक्स में चौड़ी सड़कें, विशाल पार्किंग, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और साफ-सुथरा वातावरण इसकी खासियत है। कुछ व्यापारियों ने यहां कारोबार शुरू भी कर दिया है, जबकि बाकी अंतिम तैयारियों में जुटे हैं।व्यापारियों को उम्मीद है कि परसदा का यह टेक्सटाइल मार्केट आने वाले वर्षों में क्षेत्र का सबसे बड़ा और आधुनिक थोक कपड़ा केंद्र साबित होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles