26.2 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

साम्यवादी रविवार पर मनाया गया धन्यवादी रविवार प्रभु की कृपा और आशीषों के लिए लोगों ने किया धन्यवाद अर्पित

साम्यवादी रविवार के अवसर पर डिसाइपल्स ऑफ क्राइस्ट चर्च में धन्यवादी रविवार श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। हर साल दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में मनाए जाने वाले इस विशेष दिवस पर लोगों ने पूरे वर्ष प्रभु द्वारा दी गई कृपा, सुरक्षा और आशीषों के लिए धन्यवाद अर्पित किया। इस अवसर पर संदेश दिया गया कि जीवन, स्वास्थ्य और हर सुविधा प्रभु की देन है, क्योंकि जीवन के बिना कुछ भी संभव नहीं है।पास्टर अनुराग नथानियल ने बताया कि धर्मोपदेश में कहा गया कि प्रभु ने वर्ष भर लोगों को स्वस्थ रखा, भोजन, वस्त्र और दैनिक जरूरतों की सुविधाएं प्रदान कीं। जो कुछ भी मनुष्य को प्राप्त होता है, वह प्रभु की दया और कृपा से ही संभव है।

इन आशीषों का उपभोग कर पाना भी ईश्वर की अनुकंपा है, इसलिए उसके प्रति कृतज्ञ होना प्रत्येक विश्वास करने वाले का कर्तव्य है।धन्यवादी रविवार के दौरान प्रभु यीशु मसीह के त्याग और बलिदान को भी स्मरण किया गया। संदेश में बताया गया कि प्रभु ने मानव जाति के उद्धार के लिए अपना एकलौता पुत्र दिया, ताकि लोगों को पाप और भय से मुक्ति मिल सके और वे प्रभु में नया जीवन प्राप्त कर सकें। इसी प्रेम और बलिदान के प्रति आभार व्यक्त करने का यह दिन है।इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार प्रभु को भेंट अर्पित की। कुछ ने अपनी उपज, बाग-बगीचे के फल-सब्जियां चढ़ाईं, तो सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने आर्थिक सहयोग दिया, ताकि प्रभु की महिमा के कार्यों में इसका उपयोग हो सके। अंत में सभी को आगामी क्रिसमस पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी गईं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles