नगर में लगातार दूसरे दिन आगजनी, सुने मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर खाक, स्थानीय निवासी:“घर बंद था, इसलिए किसी को नुकसान नहीं

अंतागढ़ नगर में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार दूसरे दिन आग लगने की एक और बड़ी घटना सामने आई है। आज सुबह वार्ड क्रमांक 05 श्याम नगर लाटापारा स्थित एक सुने मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।मकान के भीतर रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग तेजी से फैल गई। मकान कच्चा और खपरैल का होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं बाद में दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।बताया जा रहा है कि यह मकान पुलिस विभाग के एक कर्मचारी का है, जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि मकान खाली होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles