कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार चार प्रकरणों में ₹5,320 नकद जब्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना कोटा पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए चार अलग-अलग प्रकरणों में 10 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। दर्रीकापा नहर किनारे और गंज स्कूल के पीछे डाकबंगला क्षेत्र में दबिश के दौरान आरोपी रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले, जिनसे ₹5,320 नगद जब्त किया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया। कोटा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles