27.3 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा क्षेत्र का मामला, युवक को समझाइए देकर उतारा गया

कोरबा जिले में पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। गुस्से में युवक गांव में लगे करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से कूदने की धमकी देने लगा। युवक की मांग थी कि उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। कुछ देर बाद युवक की पत्नी को भी बुलाया गया, लेकिन नशे में होने के कारण युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और पत्नी की समझाइश से युवक सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। युवक के नीचे आते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles