
सिरगिट्टी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.590 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 66 हजार रुपए बताई गई है।मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने मरीमाई मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी तरुण सिंह अर्गल उर्फ रितीक को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके काले रंग के पिट्ठू बैग से गांजा बरामद किया गया, जिसे वह नशा करने वाले युवकों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।




