नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पूरब बड़े ही श्रद्धा एवं भावना द्वारा मनाया जा रहा है जिसके लिए श्री सुखमणि साहिब सर्कल द्वारा बच्चों के लिए विशेष तौर पर गतका सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया है यह कैंप 8 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक चला।जहा विशेष तौर पर आए अमृतसर से भाई साहब संतोष सिंह एवं सिमरजीत सिंह की देखरेख में बच्चों को गतका सिखाया गया ।जिसमें 4 साल से लेकर 22 साल तक बच्चों ने हिस्सा लिया एवं साथ-साथ में सिख इतिहास संबंधित बेसिक जानकारी भी दी गई और शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए गुरुओं द्वारा दिया गया संदेश गतका की महत्वता को बच्चों को बताया गया।कैंप में 150 से अधिक बच्चों एवं स्त्री पुरुषों ने बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया ।वही सोमवार को गुरुद्वारा दयालबंद से लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड पारा तक एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जो दयालबंद गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर गांधी चौक जूना बिलासपुर सिटी कोतवाली चौक गोल बाजार सदर बाजार होते हुए गोडपारा सेंट्रल गुरुद्वारा पहुंची इस दौरान नगर कीर्तन जिन मार्ग से गुजरी वहां नगर कीर्तन का भाव अतिथि स्वागत किया गया इस मौके पर दयालबंद में प्रतिष्ठित समाजसेवी और व्यवसाय श्री मंजीत सिंह गुंबर के द्वारा भी पांच पैरों की अगुवाई में नगर कीर्तन का स्वागत किया गया इस नगर कीर्तन में छोटे-छोटे बच्चे गतका के माध्यम से अपनी वीरता और शौर्यता का प्रदर्शन किया गया ।जहा बच्चों के द्वारा एक से एक गतका के कर्तव्य दिखाए गए तो वही समाज के सदस्यों के द्वारा नगर कीर्तन मार्ग को सफाई भी करते आगे बढ़ाया जा रहा था।इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य नरेंद्र पाल सिंह गांधी, अमरजीत सिंह दुआ सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।










