सक्षम क्रीडा आयाम ने शिवाणी स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता कराई खेलों पुरस्कारों और उपहारों से बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

जगमाल ब्लॉक स्थित शिवाणी स्पेशल स्कूल में सक्षम दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाले राष्ट्रीय सामाजिक संगठन के क्रीडा आयाम के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्रीडा आयाम प्रमुख आरती अनंत ने किया, जिसमें स्कूल के 150 बच्चों में से 80 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था—एक मुक बधिर बच्चों के लिए और दूसरा इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी वाले बच्चों के लिए। मुक बधिर बच्चों के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर बोतल को सही स्थान पर रखने का खेल आयोजित किया गया, जबकि इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी वाले बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर सहित कई छोटे-छोटे मनोरंजक खेल कराए गए।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी उपस्थित बच्चों को पेंसिल, कलर पेंसिल, रबर, बिस्कुट और चॉकलेट वितरित किए गए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान सक्षम की ओर से स्कूल के प्रिंसिपल राजा जगजीत सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों के लिए बैडमिंटन सेट भेंट किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रांत सह सचिव अंजलि चावड़ा, क्रीडा आयाम प्रमुख आरती अनंत, जिला सचिव निर्मल कुमार घोष, महिला प्रमुख शेफाली घोष, कोषाध्यक्ष राजेश पांडे, सहसचिव पूनम पांडे, धीमहि प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ भूमिका साहू, डॉ उषा, सरिता जी एवं स्पेशल स्कूल के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles