29.4 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

क्षत्रिय राठौर समाज के प्रदेशाध्यक्ष पवन राठौर की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ के क्षत्रिय राठौर समाज के लिए एक अहम और प्रेरणादायक मुलाकात हुई है। समाज के प्रदेशाध्यक्ष पवन राठौर ने मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की दिशा को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।दिनांक 15 दिसंबर 2025 को राठौर समाज, छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष पवन राठौर मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान समाज में हाल ही में हुए निर्विरोध निर्वाचन की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। पवन राठौर ने बताया कि समाज ने एकमत होकर निर्विरोध रूप से पदाधिकारियों का चयन किया है, जिसमें पवन राठौर – प्रदेशाध्यक्ष, राजेन्द्र राठौर (गुड्डू भैया) – महामंत्री, ओमकार राठौर – कोषाध्यक्ष एवं नरेंद्र राठौर – कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हैं।भेंट के दौरान समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षत्रिय राठौर समाज की एकता, सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में भूमिका की सराहना की। उन्होंने समाज के हित में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में शासन स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।यह मुलाकात राठौर समाज के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाली साबित हुई है। इससे समाज में संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय और विकास के प्रति नई सोच को बल मिला है।भेंट के अंत में पवन राठौर ने अपनी ओर से एवं पूरे राठौर समाज की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया और समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ यह सौजन्य भेंट संपन्न हुई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles