
सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र अंतर्गत पिहरीद धान खरीदी केंद्र के सामने आज किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। पिहरीद केंद्र से जुड़े पांच गांव—अमेराडीह, सतगढ़, भुतहा, छोटे रबेली और पिहरीद—के किसान प्रदर्शन में शामिल हैं। किसानों का आरोप है कि धान खरीदी के दौरान उनसे प्रति क्विंटल डेढ़ से दो किलो तक अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। इतना ही नहीं, किसानों ने पैसे की मांग किए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।किसानों ने धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम द्वारा स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं तहसीलदार किसानों को समझाइश दे रहे हैं। हालांकि, किसानों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।पिहरीद धान खरीदी केंद्र से जुड़ा यह मामला अब प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।




