34.3 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

सुशासन सप्ताह : प्रशासन गांव की ओर अभियान कलेक्टर ने टीएल बैठक में तैयारियों की समीक्षा की

बिलासपुर में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत मंत्रालय के तत्वावधान में 19 से 25 दिसंबर 2025 तक प्रशासन गांव की ओर अभियान आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में इसकी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अभियान के तहत जनपद व पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर जनशिकायतों का समाधान और योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों व प्राथमिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बंद योजनाओं के बैंक खातों को बंद करने में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना के प्रचार, बैगा-बिरहोर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, कर्मचारी कल्याण योजनाओं और कोपरा जलाशय के रामसर साइट में शामिल होने पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles