
थाना मस्तुरी क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खुटे को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खरीफ विपणन वर्ष में फर्जी धान खरीदी दर्शाकर 920 क्विंटल धान का गबन किया।संयुक्त जांच दल की जांच में अनियमितता सामने आने पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को 16 दिसंबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।




