
संभागायुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, कोरबा की स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय एवं चिकित्सालय से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और प्रशासनिक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।चर्चा के दौरान बाह्य परीक्षकों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था, काउंसलिंग हॉल की साज-सज्जा तथा मरीजों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लड सेंटर में स्थापित कम्पोनेट यूनिट के संचालन हेतु आवश्यक उपकरणों की खरीदी पर सहमति बनी। इसके साथ ही रेडियोलॉजी विभाग के लिए 1 नग सीआर सिस्टम क्रय करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।इसके अलावा ई-ऑफिस के सुचारू संचालन के लिए इंटरप्राइज फायरवॉल एवं अन्य आवश्यक आईटी उपकरणों की खरीदी को भी मंजूरी दी गई। बैठक में सचिव स्वशासी समिति एवं अधिष्ठाता डॉ. के. के. सहारे सहित अस्पताल प्रशासन, सीजीएमएससी के अधिकारी और विभिन्न विभागों के सदस्य उपस्थित रहे।




