39.9 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

टायर फटने से बेकाबू कार सरपंच के घर में घुसी ,सीपत हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर घायल, चालक गिरफ्तार

सीपत थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टायर फटने से तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे सरपंच के घर के आंगन में जा घुसी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक कार की चपेट में आ गई, जिससे उस पर सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।सीपत थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा लखराम निवासी करण कुमार केवट और उनके छोटे भाई कौशल प्रसाद केवट बाइक से अपने रिश्तेदार के घर मटियारी जा रहे थे। इसी दौरान सीपत से बिलासपुर की ओर जा रही कार का अगला टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित हो गई और सरपंच सतीश केसर के घर के आंगन में जा घुसी।अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही पैशन प्रो बाइक क्रमांक CG 10 A 7136 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को सिम्स अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर तेज़ रफ्तार और वाहन की तकनीकी खामियों से होने वाले खतरों की ओर इशारा करता है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles