जिला कार्यालय में निगम आयुक्त अमित कुमार को दी गई विदाई सुकमा कलेक्टर नियुक्त होने पर अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को जिला कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गई। उनका तबादला सुकमा जिले में कलेक्टर के रूप में हुआ है। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से अमित कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विदाई संबोधन में कहा कि अमित कुमार के नेतृत्व में बिलासपुर में शहरी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए।

संतुलित विकास, संकट के समय त्वरित निर्णय और फील्ड व फाइल दोनों पर मजबूत पकड़ उनकी कार्यशैली की पहचान रही। उन्होंने कम समय में अपनी सूझबूझ और अनुभव से उल्लेखनीय परिणाम दिए।एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग की ओर से उन्हें कलेक्टर बनने पर बधाई देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने में निगम प्रशासन का अहम योगदान रहा। उन्होंने अमित कुमार को डिजिटल अफसर बताते हुए कहा कि हर योजना और समस्या का समाधान उनके पास उपलब्ध रहता था।नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि बिलासपुर में उन्हें कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस विभाग और सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। अतिक्रमण हटाने और यातायात सुधार जैसे कार्य टीमवर्क से संभव हो पाए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर से मिले अनुभव और यादों को वे हमेशा संजोकर रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन एसडीएम बिल्हा आकांक्षा त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles