सकरी पुलिस ने दो मकान चोरी का किया खुलासा निगरानी बदमाश समेत दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

थाना सकरी पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग मकान चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति एवं महेंद्र साहू दोनों निवासी सकरी जिला बिलासपुर शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार साईं नेचर सिटी निवासी प्रार्थी ने 16 अप्रैल 2025 को घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं नारायणी होम्स संबलपुर निवासी प्रार्थी शिवकुमार ने 21 नवंबर 2025 को अज्ञात चोर द्वारा 20 हजार रुपये चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सकरी क्षेत्र का निगरानी बदमाश मोनू प्रजापति अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों में सक्रिय है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी महेंद्र साहू के साथ दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड और चाकू जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles