38.9 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

भाजपा महिला मोर्चा मे नई जिम्मेदारी, संतोषी दीवान बनी प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, संतोषी दीवान से संगठन को नई ऊर्जा की उम्मीद

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने नई पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार संतोषी दीवान को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। संगठन नेतृत्व ने संतोषी दीवान पर भरोसा जताते हुए कहा है कि वे अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत करेंगी।भाजपा महिला मोर्चा का मानना है कि संतोषी दीवान पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को नई दिशा देंगी।संतोषी दीवान की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles