
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तैयबा चौक तालापारा में पुलिस ने एक युवक को धारदार हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपी मोहम्मद जुनेद के कब्जे से लोहे का भुजालीनुमा हथियार बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।इसी दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप में 12 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की है। सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।




