
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 13 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका वाले आरोपियों को चिन्हित कर बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।




