गुरु घासीदास जयंती समारोह में विवाद, RSS की मौजूदगी पर सतनामी समाज ने जताई आपत्ति मिनीबस्ती स्थित महंत बाड़ा में नारेबाजी से कुछ देर तक गरमाया माहौल

गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर मिनीबस्ती स्थित महंत बाड़ा में आयोजित सतनामी समाज के कार्यक्रम के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े कुछ पदाधिकारी दर्शन-पूजन के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी को लेकर समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बन गई।आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम स्थल पर RSS से जुड़ा प्रचार किया जा रहा है, जिसका सतनामी समाज के कुछ सदस्यों ने विरोध किया।

इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कुछ समय के लिए आयोजन का माहौल बिगड़ गया।जानकारी के अनुसार RSS के पदाधिकारी गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर दर्शन-पूजन के उद्देश्य से कार्यक्रम में पहुंचे थे। बताया गया कि हर वर्ष प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती कार्यक्रमों में वे पूजन के लिए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार मिनीबस्ती क्षेत्र में उनकी मौजूदगी को लेकर विरोध सामने आया।हालांकि बाद में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और आयोजकों के हस्तक्षेप से स्थिति को संभाल लिया गया और कार्यक्रम आगे संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने पर नजर रखी गई। फिलहाल मामले को लेकर किसी तरह की आधिकारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles