
गुरुवार को जरहा भाटा स्थित महंत बाड़ा में आयोजित गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह के दौरान उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब आरएसएस से जुड़े समर्थक बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान सतनामी समाज के कुछ युवाओं ने आरएसएस समर्थकों के मंदिर परिसर में प्रवेश पर आपत्ति जताते हुए उन्हें रोक दिया, जिससे मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला।घटना के बाद कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हालांकि स्थिति को संभालते हुए आरएसएस समर्थकों ने जयंती कार्यक्रम की गरिमा को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से शांतिपूर्वक चले गए, जिससे बड़ा विवाद टल गया।अब पूरे मामले पर महंत बसंत पंचमी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जयंती कार्यक्रम के दौरान आम लोगों के प्रवेश को रोका गया, वह निंदनीय है। बाबा गुरु घासीदास सभी समाज और वर्ग के लिए हैं और किसी भी व्यक्ति को उनके दर्शन से नहीं रोका जा सकता।महंत बसंत पंचमी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले को समाज के बीच रखकर चर्चा के माध्यम से समाधान निकाला जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जयंती कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।




