33.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

बिलासपुर मेमू रेल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 14 घायल तुलाराम अग्रवाल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

बिलासपुर जिले में 4 नवंबर को हुए मेमू रेल हादसे से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक और यात्री की मौत हो गई है। इस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है। मृतक की पहचान बिल्हा निवासी तुलाराम अग्रवाल के रूप में हुई है, जो हादसे के बाद से ही निजी अस्पताल में इलाजरत थे। तुलाराम अग्रवाल हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तत्काल एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे के बाद से ही वे कोमा में थे और उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। काफी प्रयासों के बावजूद आखिरकार इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।गौरतलब है कि 4 नवंबर को बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत लालखदान के पास यह बड़ा रेल हादसा हुआ था। इस दौरान मेमू ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिससे ट्रेन में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन के आगे के डिब्बों को भारी नुकसान पहुंचा था और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया था। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इस घटना को लेकर रेलवे द्वारा जांच भी की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं, एक और यात्री की मौत से परिजनों में शोक की लहर है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles