33.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

जांजगीर लिंक रोड में ट्रांसफार्मर में आग,अचानक आग लगने से मची आफरा तफरी, समय रहते बुझाया गया आग

जांजगीर शहर के लिंक रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग और दमकल को दी। एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कराई गई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने से इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने की आशंका है, हालांकि बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles