33.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

शहीद वीर नारायण सिंह हमारे प्रदेश के गौरव, ऐसे कार्यक्रमों से इतिहास को जानने का मिलता हे अवसर

शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि को हर वर्ष उनकी स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को बिलासपुर में शहीद वीर नारायण समिति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न छात्रावासों से युवाओं द्वारा एक भव्य रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाती रही और अंत में वापस छात्रावास परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।रैली में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शहीद वीर नारायण सिंह अमर रहें जैसे नारे लगाए। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी और गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा की।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को अपने प्रदेश के वीर सपूतों के इतिहास से जोड़ना और उनके बलिदान से प्रेरणा लेना है। कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ के अन्य वीर सेनानियों के योगदान को भी सम्मानपूर्वक याद किया गया। आयोजन में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles