
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 19 से 25 दिसंबर तक चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “प्रशासन गांव की ओर” के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा जनपद के जोन सिलतरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव सुने और पीएम आवास, महतारी वंदन, आयुष्मान योजना व धान बोनस जैसी योजनाओं की जानकारी लेकर कई मामलों का मौके पर समाधान कराया।

कौशिक ने कहा कि “प्रशासन गांव की ओर” केवल नारा नहीं, बल्कि शासन को आम जनता के करीब लाने का परिवर्तनकारी प्रयास है। कार्यक्रम में अन्नप्रासन संस्कार, स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग और हितग्राहियों को योजनाओं की सामग्री वितरित की गई। वहीं, उनके निवास पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।




