सिलपहरी पंथी पार्टी को जिला स्तरीय घासीदास लोककला महोत्सव में प्रथम पुरस्कार राज्य स्तरीय आयोजन के लिए नवागढ़ बेमेतरा होंगी रवाना

बिलासपुर में बाबा गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को जिला स्तरीय गुरुघासीदास लोककला महोत्सव का आयोजन जरहाभाठा स्थित शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरुघासीदास के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में तीन दलों ने पंथी नृत्य और भरथरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता में सिलपहरी पंथी पार्टी बिलासपुर ने प्रथम, संत के संदेश पंथी पार्टी करहीपारा तखतपुर ने द्वितीय तथा हमर छत्तीसगढ़ के माटी लोककला मंच छोटी कोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त दल राज्य स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे, जहां प्रथम पुरस्कार 1 लाख और द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपए निर्धारित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पी.सी. लहरे ने की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles