सेंट्रल यूनिवर्सिटी से छात्र लापता, सुरक्षा पर फिर सवाल अर्सलान अंसारी मामले के बाद बढ़ी छात्रों और परिजनों की चिंता

बिलासपुर स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़ से एक बार फिर छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। मरवाही निवासी राहुल यादव, जो यूनिवर्सिटी के कोनी परिसर में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष का छात्र है, 18 दिसंबर से रहस्यमय तरीके से गायब है। राहुल यूनिवर्सिटी की पीजी में अपने बड़े भाई के साथ रहता था। परिजनों और साथियों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब मामले की सूचना कोनी थाने में दी गई, जहां गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।बताया जा रहा है कि राहुल रोज़ की तरह यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद था, लेकिन उसके बाद वह अचानक लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और राहुल के दोस्तों, सहपाठियों व आसपास के इलाकों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी तलाश की जा रही है।गौरतलब है कि हाल ही में सेंट्रल यूनिवर्सिटी से जुड़े अर्सलान अंसारी की मौत का मामला अभी तक पूरी तरह सुलझ नहीं पाया है। ऐसे में एक और छात्र के लापता होने से यूनिवर्सिटी प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल है और वे जल्द से जल्द राहुल की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles