28.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

आस्था, कला और संस्कारों के संगम से सजी हनुमान चालीसा की यह प्रदर्शनी बिलासपुरवासियों को आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का संदेश देगी।

बिलासपुर। शहर में आध्यात्मिक और कलात्मक संगम का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। हनुमान चालीसा अर्थ एवं प्रेरणा चित्रों की आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन 23 से 27 दिसंबर तक किया जा रहा है।यह प्रदर्शनी हनुमान महोत्सव समिति बिलासपुर के सहयोग से शहर के राघवेंद्र राव सभा भवन में आयोजित होगी, जहां प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा इस प्रदर्शनी में वरिष्ठ चित्रकार दिलीप दिवाकर पात्रीकर एव साधना गर्दे द्वारा तैयार किए गए हनुमान चालीसा के अर्थ पर आधारित चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे चित्रों के माध्यम से हनुमान चालीसा के प्रत्येक चौपाई और दोहों का भावार्थ कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है,

जिससे श्रद्धालु और कला प्रेमी आध्यात्मिक अनुभूति के साथ कला का रसास्वादन कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनेगी। आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 23 दिसंबर को शाम 6 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।प्रतिदिन संध्या समय हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।

इसके साथ ही युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष गतिविधियां भी रखी गई हैं।25 दिसंबर को हनुमान चालीसा पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी का समापन 27 दिसंबर को शाम 5 बजे होगा। समापन अवसर पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles