28.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

नोनी जोहार में जशपुर के यूनिसेवकों का जलवा साइबर सुरक्षा प्रस्तुति से राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल

रायपुर स्थित बेबीलोन होटल में आयोजित यूनिसेफ के राज्य स्तरीय ‘नोनी जोहार’ कार्यक्रम में जशपुर जिले के 11 चयनित स्वयंसेवकों ने साइबर सुरक्षा विषय पर शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। “शक्तिमान बना साइबर का हीरो” थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव का प्रभावी संदेश दिया गया, जिसे निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा।

इस उपलब्धि में जशपुर पुलिस के सहयोग और एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम ने जशपुर के युवाओं की रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को राज्य स्तर पर स्थापित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles