कोनी पुलिस का बदमाशों पर शिकंजा शांति भंग की आशंका पर 4 गुंडा तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

कोनी थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस ने क्षेत्र में संभावित अपराधों को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए चार गुंडा बदमाशों के खिलाफ बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति या अपराध की घटना को रोका जा सके। प्रतिबंधित किए गए आरोपियों में लक्की भारत, भोलू यादव उर्फ राकेश यादव, भीमशंकर वर्मा और सुनील यादव शामिल हैं, जो सभी कोनी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles