प्रधानमंत्री दौरे की व्यवस्थाओं का भुगतान अब तक लंबित, होटल संचालक ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

बिलासपुर। होटल श्री साईं अमृत के संचालक ने प्रधानमंत्री के बिलासपुर आगमन के दौरान ठहराव और भोजन व्यवस्था के एवज में बकाया भुगतान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है। आवेदन में होटल संचालक ने प्रशासन से लंबित राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। आवेदन में उल्लेख है कि प्रधानमंत्री के बिलासपुर दौरे के दौरान 27 सितंबर 2023 से 1 अक्टूबर 2023 तक होटल श्री साईं अमृत में अधिकारियों और स्टाफ के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था प्रधानमंत्री के 205 सीआरपीएफ कमांडो सहित अन्य अधिकारियों की सुरक्षा और सुविधा के तहत कराई गई थी। होटल संचालक अमृत लाल कश्यप ने बताया कि तत्कालीन अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी अब तक होटल के बिल का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद मामला लंबित बना हुआ है, जिससे होटल प्रबंधन को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में यह भी कहा गया कि भुगतान के संबंध में पूर्व में भी 6 जनवरी 2025 को कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। होटल प्रबंधन का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर फाइल आगे बढ़ने के बावजूद भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। होटल संचालक ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि उनके होटल का कुल बकाया 1 लाख 50 हजार 756 रुपये का भुगतान कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles