सुशासन सप्ताह में नवाचारों पर मंथनसहभागिता और संवेदनशील प्रशासन पर डॉ. संजय अलंग का जोर

बिलासपुर, राज्य शासन के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय नवाचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. संजय अलंग मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और अधिकारियों को सुशासन के मूल सिद्धांतों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजय अलंग ने कहा कि सुशासन का आधार अनावश्यक निषेधों को कम करना और वंचनाओं को दूर करना है। जितना अधिक इन दोनों पहलुओं पर कार्य होगा, उतना ही समाज में संतोष और खुशहाली आएगी।

उन्होंने कहा कि सुशासन केवल नियमों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वह सहभागिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता पर आधारित होना चाहिए। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्रशासन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि डॉ. संजय अलंग के प्रशासनिक अनुभव से जिले के अधिकारियों को सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले में सुशासन के तहत किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग द्वारा चेतना अभियान के माध्यम से नशा उन्मूलन, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही शिक्षा विभाग की स्मार्ट क्लास और अन्य विभागों के नवाचारों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कानून व्यवस्था और जनभागीदारी के महत्व पर अपने विचार रखे। वहीं जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों की जानकारी दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles