
रेल परिचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने मासिक संरक्षा बैठक के दौरान संरक्षा कोटि के चार कर्मचारियों को सम्मानित किया। इन कर्मचारियों ने अपनी सतर्कता और सजगता से संभावित हादसों को टालते हुए सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित किया।सम्मानित कर्मचारियों में बिलासपुर, नागपुर और रायपुर रेल मंडलों के पॉइंटमैन, लोको पायलट, तकनीशियन और ट्रैक मेंटेनर शामिल हैं, जिन्होंने हॉट एक्सल, ट्रैक अवरोध और वेल्ड क्रेक जैसी गंभीर स्थितियों की समय रहते सूचना दी। उनके इस सराहनीय योगदान से रेल संरक्षा सुदृढ़ हुई, इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।




