विनोद कुमार शुक्ला के निधन से शोक, बिलासपुर में कवि सम्मेलन निरस्त मुख्यमंत्री से लेकर कवियों तक ने दी श्रद्धांजलि, छाया मौन संवेदना का माहौल

राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित कवि सम्मेलन, प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला के असमय निधन के कारण निरस्त कर दिया गया। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई और आयोजन को श्रद्धांजलि स्वरूप स्थगित करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित मंचासीन सभी अतिथियों और कवियों ने विनोद कुमार शुक्ला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे परिसर में कुछ समय के लिए मौन रखकर दिवंगत साहित्यकार को नमन किया गया।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विनोद कुमार शुक्ला हिंदी साहित्य के सशक्त स्तंभ थे और उनकी रचनाएं समाज को नई दृष्टि देती रहेंगी। उन्होंने कहा कि उनका जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने भी विनोद कुमार शुक्ला को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी लेखनी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल पर शोक, सम्मान और संवेदनाओं से भरा शांत वातावरण बना रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles