राघवेन्द्र हॉल में लगी हनुमान चालीसा प्रदर्शनी ने श्रद्धा और कला के संगम से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया है

बिलासपुर शहर में आध्यात्मिक और कलात्मक संगम का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। हनुमान चालीसा, अर्थ एवं प्रेरणा विषय पर आधारित एक भव्य आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन राघवेन्द्र हॉल में किया गया है। यह प्रदर्शनी 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी का आयोजन हनुमान महोत्सव समिति, बिलासपुर के सहयोग से किया गया है। राघवेन्द्र हॉल में लगी इस प्रदर्शनी में हनुमान चालीसा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है, जिसमें उसके विभिन्न भावों और अर्थों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शनी में हनुमान चालीसा के प्रत्येक दोहे को भावचित्रों के जरिए जीवंत किया गया है। इन चित्रों के माध्यम से भक्ति, शक्ति, सेवा और समर्पण जैसे भावों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो रहे हैं। प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

नागपुर, कोरबा और रायगढ़ सहित आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु और कला प्रेमी इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। खासतौर पर महिलाओं की भागीदारी इस प्रदर्शनी में उल्लेखनीय देखी जा रही है। प्रदर्शनी में कई दर्शक भावुक होते नजर आए।

कुछ लोग चित्रों को देखकर भावविभोर हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। आयोजन के दौरान प्रतिदिन शाम को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles