सांसद खेल महोत्सव के समापन पर पीएम मोदी का संबोधन, युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान खेल संस्कृति को गांव-गांव तक ले जाना राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी : प्रधानमंत्री

बहतराई स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में हुए इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने खेलों को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए युवाओं और खिलाड़ियों को जीवन में खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का मजबूत जरिया हैं।

खेलों से जुड़कर युवा शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी सशक्त बनते हैं। उन्होंने फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए खेल संस्कृति को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।समारोह की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अटल जी के सुशासन, राष्ट्रहित और देशसेवा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत 12 विभिन्न खेल विधाओं में 12 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और खेल भावना का परिचय दिया। इस महोत्सव का उद्देश्य खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना, छिपी प्रतिभाओं को मंच देना और स्वस्थ, सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा, जिसमें आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles