सरेराह नशे में हंगामा और हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल वीडियो ने शहर में मचाई हलचल।

बिलासपुर। शहर के कोनी थाना क्षेत्र से नशे में धुत्त युवक-युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। सड़क पर हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों के बीच जमकर विवाद होता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई जो देखते ही देखते सरेराह झगड़े में बदल गई। वायरल वीडियो में युवती युवक को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है जिससे मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।ड्रामा यहीं नहीं थमा युवती ने गुस्से में आकर सड़क पर चलती कार के सामने कूदकर मरने का नाटक भी किया। इस दौरान युवक युवती को समझाते और मनाते हुए नजर आ रहा है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती बिलासपुर के तालापारा इलाके के निवासी हैं। घटना के समय दोनों नशे की हालत में बताए जा रहे हैं, जिसके चलते विवाद और ज्यादा बढ़ गया। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, और लोग सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles